आरबीआई की प्राथमिकता महँगाई, विकास नहीं
- Details
- Category: अगस्त 2012
अशोक अग्रवाल, सीओओ, एस्कॉट्र्स सिक्योरिटीज :
रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपनी नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का जो फैसला किया है, उससे लगता है कि आरबीआई थोड़ा सुरक्षित रह कर चलना चाहता है। इससे दिखता है कि आरबीआई काफी ज्यादा सावधानी बरत रहा है।
शेयर बाजार : क्या निफ्टी की यह उछाल होगी 1100 अंक की?
- Details
- Category: अगस्त 2012
राजीव रंजन झा :
निवेश मंथन के पिछले अंक के लिए जब मैं राग बाजारी लिख रहा था, तब बाजार में चिंताएँ थीं और जानकार काफी नीचे के स्तरों तक गिरावट के अंदेशे जता रहे थे। मेरा भी ध्यान निफ्टी के चार्ट पर नवंबर 2010 के शिखर 6339 से लेकर साल 2011 के तमाम शिखरों को छूती उस रुझान रेखा पर था, जिस पर निफ्टी करीब सवा साल तक अटकता रहा था। इस साल जनवरी के अंत में ही तो वह रुझान रेखा पार हो पायी थी, जिसके बाद फरवरी में निफ्टी 5630 तक गया था।
आइये गिनते हैं प्रणव दा की उपलब्धियों को
- Details
- Category: अगस्त 2012
प्रणव दा की अब तक की उपलब्धियों पर नजर डाल कर कुछ अच्छा-अच्छा लिखने का मन कर रहा है। लेकिन समझ में नहीं आ रहा कि बात कहाँ से शुरू की जाये। यह दुविधा इसीलिए है कि मन तो उपलब्धियाँ गिनने-गिनाने का हो रहा है, लेकिन अर्थव्यवस्था की ताजा हालत इस बात की इजाजत नहीं देती कि बीते तीन सालों में वित्त मंत्री के रूप में उनकी भूमिका के कसीदे पढ़े जायें। क्या कहें? क्या
डीजल गाड़ी चुन रहे हैं 85% लोग
- Details
- Category: अगस्त 2012
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जो अंतर कभी 10 रुपये प्रति लीटर से भी कम था, वह अब बढ़ कर तकरीबन 25-26 रुपये हो गया है। मारुति सुजुकी के ईडी (मार्केटिंग) शशांक श्रीवास्तव बता रहे हैं कि इस वजह से जिन वाहनों में डीजल का विकल्प उपलब्ध है, उनमें 85% गाडिय़ाँ डीजल की ही बिक रही हैं। निवेश मंथन से उनकी एक खास बातचीत...
वाहन बीमा : क्यों होते हैं दावे खारिज?
- Details
- Category: अगस्त 2012
सतकाम दिव्य, बिजनेस हेड, रूपीटॉक डॉट कॉम :
आपका वाहन आपके लिए कीमती वस्तु है और इसकी सुरक्षा करना भी आपके लिए उतना ही अनिवार्य है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने वाहन का बीमा जरूर करायें। इस मामले में अगर आप ढिलाई बरतते हैं तो भी सरकार की ओर से यह प्रावधान है कि आप अपने वाहन की उचित सुरक्षा सुनिश्चित करें। इसके लिए मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत सरकार की ओर से तीसरे पक्ष (थर्ड पार्टी) का मोटर बीमा कराया जा सकता है। यह अधिनियम मुख्य रूप से वाहनों की चार श्रेणियों पर लागू होता है :
नोएडा एक्सटेंशन : आशंकाएँ और सवाल
- Details
- Category: अगस्त 2012
उमानाथ सिंह :
पत्रकार सुनील सिरीज की आँखों की चमक लौट आयी है। खिले हुए चेहरे लिए वह एक साँस में नोएडा एक्सटेंशन के हालिया डेवलपमेंट बयां कर जाते हैं। अबकी वह इस बात से आश्वस्त हैं कि उनकी उम्मीदों की लौ नहीं बुझेगी। नोएडा एक्सटेंशन के दो अन्य निवेशक कृष्णा और प्रीति भी अपनी खुशी नहीं छुपा पा रही हैं। विश्वास से भरे उनके चेहरे ही बता जाते हैं कि अब आशियाने के उनके सपने जल्द सच होंगे!
तब वीसी-एंजेल सुना ही नहीं था
- Details
- Category: अगस्त 2012
केवल चार लोगों के साथ घर के एक कमरे में शुरू होने वाली इंडियामार्ट कैसे देश की सबसे बड़ी बी2बी पोर्टल बन पायी और कैसे डॉट कॉम की तबाही के दौर से भी सुरक्षित रह पायी, यह किस्सा बता रहे हैं खुद इस कंपनी के संस्थापक सीईओ दिनेश अग्रवाल :
रेनॉ की डस्टर कार बाजार में पेश
- Details
- Category: अगस्त 2012
फ्रांस की कार निर्माता कंपनी रेनॉ की एसयूवी डस्टर कार भारतीय बाजारों में उतार दी गयी है। इस कार की शुरुआती कीमत 7.19 लाख रुपये से 11.29 लाख रुपये के बीच रखी गयी है। कंपनी ने फाइव सीटर डस्टर को पेट्रोल और डीजल संस्करण में पेश किया है।
गिरता रुपया, डगमगाती अर्थव्यवस्था
- Details
- Category: मई 2012
राजेश रपरिया, सलाहकार संपादक :
देश की आर्थिक स्थिति डाँवाडोल है। पल में लगता है कि आर्थिक हालात सुधर रहे हैं तो दूसरे ही पल लगता है कि आर्थिक हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आर्थिक तस्वीर कोई उत्साहजनक नहीं है। फ्रांस और ग्रीस के चुनावी नतीजों से यूरोपीय संकट को लेकर चिंता की लकीरें और गहरी हो गयी हैं।
पोर्टफोलिओ के भस्मासुर
- Details
- Category: मई 2012
भस्मासुर हमारे मिथकों का हिस्सा है। इसके दो खास लक्षण हैं। पहला, यह अपने स्वामी या बनाने वाले की ही जान पर भारी पड़ जाता है। कथाओं में वर्णित भस्मासुर भोलेनाथ शिव से वरदान पाकर उन्हें ही जलाने को दौड़ा। दूसरे, यह खुद को भी नष्ट करता है। आज यह एक प्रतीक है। यह अक्सर हमारे अंदर होता है, आसपास होता है और कई बार हमारे निवेश पोर्टफोलिओ में भी बैठा होता है।
गार एक साल टला, पर वोडाफोन को राहत नहीं
- Details
- Category: मई 2012
सुशांत शेखर
बजट के कई प्रस्तावों पर उद्योग जगत का विरोध रंग लाया है। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने 7 मई को वित्त विधेयक पर चर्चा के दौरान बजट में किये गये कई विवादित प्रस्ताव या तो पूरी तरह वापस ले लिए या उन्हें टाल दिया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने फिर निराश किया
- Details
- Category: मई 2012
भारत की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने एक बार फिर काफी निराश किया है। गैस उत्पादन में कमी और कमजोर रिफाइनिंग मार्जिन के चलते कंपनी ने जनवरी-मार्च 2012 की तिमाही के दौरान 4,236 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया है।
बाजार के जानकारों से पूछें अपने सवाल
अर्थव्यवस्था
सोशल मीडिया पर
Additionaly, you are welcome to connect with us on the following Social Media sites.
