Nivesh Manthan
Menu
  • Home
  • About Us
  • ई-पत्रिका
  • Blog
  • Home/
  • Niveshmanthan/
  • 2011/
  • अगस्त 2011
Follow @niveshmanthan

स्कोडा ने उतारा लॉरा का नया रूप

Details
Category: अक्तूबर 2011

स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी कार लॉरा का नया रूप बाजार में उतारा है। लॉरा आरएस में 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन है। दावा है कि यह 13.4 किलोमीटर प्रति लीटर चलेगी। दिल्ली में इसकी शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये है। कंपनी का कहना है कि उसने यह नया रूप लॉरा के प्रशंसकों के लिए पेश किया है, इसलिए उसे बिक्री के लिहाज से ज्यादा अपेक्षाएँ नहीं हैं।
सैमसंग ने पेश किए तीन थ्री जी हैंडसेट
सैमसंग ने तीन थ्रीजी मोबाइल हैंडसेट बाजार में लांच किए हैं। कंपनी के चैंप 3.5 जी हैंडसेट पेश किया है। इसकी कीमत 5,590 रुपये है। इसमें 7.5 सेमी टच स्क्रीन, 2 मेगापिक्सल कैमरा और 30 एमबी इंटरनल मेमोरी है, जिसे बढ़ाकर 16 जीबी तक किया जा सकता है। इसके अलावा 5,930 रुपये की कीमत वाला चैट 527 हैंडसेट और 6,590 रुपये की कीमत वाला प्राइमो हैंडसेट बाजार में उतारा है। ये हैंडसेट टच, क्वर्टी और बार टाइप फॉर्मेट वाले हैं।
टोयोटा का इटियॉस सेडान व लिवा का डीजल संस्करण लांच
जापान की वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा ने इटियॉस सेडान तथा इटियॉस लिवा का डीजल संस्करण भारतीय बाजार में पेश किया है। दोनों डीजल संस्करणों में 1.4 लीटर का इंजन लगा है। कंपनी का दावा है कि ये कार एक लीटर डीजल में 23.59 किलोमीटर तक दौड़ेगी। दिल्ली में एक्स शोरूम इटियॉस सेडान डीजल कार का दाम 6.44 लाख रुपये से 7.87 लाख रुपये है। इसी तरह इटियॉस लिवा डीजल संस्करण का दाम 5.54 लाख रुपये से 5.89 लाख रुपये के बीच है।
ब्लैकबेरी टार्च 9860 स्मार्टफोन लांच
कनाडा की कंपनी रिसर्च इन मोशन (रिम) ने ब्लैकबेरी टार्च 9860 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पेश किया है। इस स्मार्टफोन में नयी ब्लैकबेरी 7 ऑपरेटिंग प्रणाली लगी है। इसमें 3.7 इंच का टचस्क्रीन के साथ इस स्मार्टफोन में लिक्विड ग्राफिक्स टेक्नोलॉजी की सुविधा भी उपलब्ध है। इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा और 4 जीबी इंटरनल मेमोरी है इसमें हाई परफार्मेंस ग्राफिक्स सहित फास्ट सीपीयू है। इसकी कीमत 28,490 रुपये है।
सलोरा का मल्टी ऑपरेटर डेटा कार्ड
सलोरा इंटरनेशनल ने मल्टी ऑपरेटर थ्रीजी डेटा कार्ड सेलोरा जैपर को बाजार में उतारा है। यह डेटा कार्ड किसी भी जीएसएम मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी के कनेक्शन के प्रयोग किया जा सकता है।
इस डेटा कार्ड के जरिए ग्राहक किसी भी कंपनी के सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हुए 3.6 एमबीपीएस स्पीड पर वीडियो डाउनलोड करने के साथ चैटिंग भी कर सकता है। डेटा कार्ड की मेमोरी 32 जीबी है। यह कार्ड विडोंज 7, एक्सपी, विस्टा, एसपी2, मैक्स ओएसएक्स जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम्स पर प्रयोग में लाया जा सकता है।
स्टार सिटी का लिमिटेड एडीशन पेश
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने अपनी बाइक स्टार सिटी का लिमिटेड एडीशन बाजार में पेश किया है। इस पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हस्ताक्षर हैं। नये ग्राफिक्स और रंगों के साथ इस बाइक पर पाँच साल की वारंटी भी मिल रही है। इसे त्योहारी मौसम में नये विज्ञापन के साथ लांच किया जा रहा है। इस विज्ञापन में धोनी और उनकी पत्नी साक्षी एक साथ नजर आयेंगे।
(निवेश मंथन, अक्तूबर 2011)

अमेरिकी नीतियों का खामियाजा

Details
Category: सितंबर 2011

राजेश रपरिया, सलाहकार संपादक :

साख का आकलन करने की विश्व की तीन प्रमुख एजेंसियों में एक स्टैंडर्ड एंड पुअर्स के अमेरिका के क्रेडिट रेटिंग एएए से एए प्लस करते ही दुनिया भर के बाजारों में भूकंप आ गया। अमेरिका में 2008 के सबप्राइम संकट के बाद एक बार फिर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अनिश्चितता और मंदी का साया गहराने लगा है। नतीजतन दुनिया की बहुत बड़ी आबादी के सामने बेरोजगारी और भुखमरी के हालात पैदा हो गये हैं। तमाम देशों के आर्थिक विकास पर मंदी का शिकंजा कसता जा रहा है। भारत का आर्थिक परिदृश्य भी इससे ज्यादा अलग नहीं है। 

Read more...

नये बैंक खुलने की राह आसान

Details
Category: सितंबर 2011

सुशांत शेखर :

भारतीय रिजर्व बैंक ने नये बैंक लाइसेंस पर दिशानिर्देशों का मसौदा जारी करके कुछ नये बैंक खुलने का रास्ता साफ कर दिया है। लेकिन इस मसौदे में ऐसे कई प्रस्ताव हैं जो लाइसेंस के दावेदारों को ठीक नहीं लग रहे हैं। 

Read more...

बढ़ती ब्याज दरों से सुस्त पड़ी विकास की रफ्तार

Details
Category: सितंबर 2011

आर.आर.वर्मा :

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जुलाई महीने में जब अपनी ब्याज दरें लगातार ग्यारहवीं बार बढ़ाने की घोषणा की तो उद्योग जगत में इसकी तीव्र आलोचना हुई थी। बहुत से जानकारों ने ऊँची ब्याज दरों का असर आर्थिक विकास दर पर होने की आशंका जतायी थी। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे सामने आने पर यह आशंका सही साबित हुई।

Read more...

संकट की आहट, क्या फिर लौटेगी दुनिया में मंदी?

Details
Category: सितंबर 2011

सुशांत शेखर :

अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स ने छह अगस्त को अमेरिका की रेटिंग एएए से घटा कर एए प्लस क्या की, दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट की सुनामी आ गयी। इसी के साथ दुनिया भर में विश्लेषकों के बीच यह बहस चल पड़ी कि क्या विश्व अर्थव्यवस्था एक बार फिर मंदी की गर्त में समाने वाली है?

Read more...

एसएंडपी की शह अमेरिकी साख पर सवाल

Details
Category: सितंबर 2011

आर.आर. वर्मा :

अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स (एसएंडपी) ने जब दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की एएए रेटिंग को घटा कर एए प्लस करने का जो फैसला किया, उससे अचानक ही देशों की रेटिंग (साख) पर जबरदस्त चर्चा छिड़ गयी। आखिर अमेरिका की रेटिंग में कमी की नौबत क्यों आयी और इसका मतलब क्या है?

Read more...

कीमत चुकानी पड़ी रेटिंग घटाने की

Details
Category: सितंबर 2011

देवेन शर्मा :

अगर यह कहा जाये कि झारखंड की जमीन से जुड़ी दो शख्सियतों ने हाल में पूरी दुनिया को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। दोनों अलग-अलग क्षेत्रों के माहिर हैं। एक क्रिकेट में तो दूसरा अर्थ जगत में।

Read more...

यूरोप का संकट : असर अमेरिका, एशिया पर भी

Details
Category: सितंबर 2011

बंदीप सिंह रांगर, चेयरमैन, इंडसव्यू :

अगर हम विश्व अर्थव्यवस्था को आज देखें तो केवल कुछ हफ्ते पहले की तुलना में भी यह काफी बुरी हालत में दिख रही है। इन गर्मियों में दुनिया भर के शेयर बाजारों में 15% से ज्यादा की गिरावट आ गयी। अमेरिका और यूरोप दोनों में आर्थिक विकास दर काफी तीखे ढंग से घटी है। 

Read more...

फिर मंदी के बादल : क्या बेड़ा पार लगायेगा आपका म्यूचुअल फंड

Details
Category: सितंबर 2011

अचानक ही लोगों के मन में 2008 की यादें ताजा हो रही हैं, जब शायद ही किसी म्यूचुअल फंड की एनएवी गहरी डुबकियाँ लगाने से बच पायी हो। ऐसे में म्यूचुअल फंड के निवेशकों के मन में एक साथ डर और लालच दोनों तरह के भाव पैदा होते हैं।

Read more...

हम बुनियादी ढंग से सस्ते शेयर चुन रहे हैं

Details
Category: सितंबर 2011

गोपाल अग्रवाल, सीआईओ, मिरै एसेट ग्लोबल इन्वेस्टमेंट्स (इंडिया) :

विश्व की अर्थव्यवस्था में कर्ज संकट के चलते इस समय भारतीय बाजार में काफी गिरावट आयी है। अंतरराष्ट्रीय निवेशक विश्व अर्थव्यवस्था के बारे में चिंताओं की वजह से शेयर बाजार से बाहर निकल रहे हैं। उनके पोर्टफोलिओ में भारत का हिस्सा काफी छोटा रहता है। और हम सब जानते हैं कि भारतीय बाजार में जो तरलता (लिक्विडिटी) आती है, वह विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का निवेश आने की वजह से ही होती है।

Read more...

अगले तीन सालों में इक्विटी में ही फायदा

Details
Category: सितंबर 2011

डेविड पेजारकर, इक्विटी प्रमुख, दाइवा एएमसी :

इस समय निवेशकों को अपना पैसा तो बिल्कुल ही नहीं निकालना चाहिए। बाजार 20% से ज्यादा की गिरावट के बाद जिस तरह के मूल्यांकन पर आ चुका है, वहाँ बेचना तो कतई समझदारी नहीं होगी। कोई मेरी बात को कुछ इस तरह तरह भी देख सकता है कि एक फंड मैनेजर कभी म्यूचुअल फंड से पैसा निकालने की बात तो कह ही नहीं सकता। लेकिन आप केवल इस साल की गिरावट को न देखें।

Read more...

और गिरावट के इंतजार में बस छूट जाती है

Details
Category: सितंबर 2011

अनिल चोपड़ा, सीईओ, बजाज कैपिटल :

बाजार में गिरावट आयी है इसलिए निवेश करना चाहिए, ऐसा सोचना गलत है। या फिर बाजार नीचे गिर रहा है, इसलिए इसमें से निकल जाना चाहिए, यह सोचना भी गलत है। म्यूचुअल फंड संपत्ति बनाने का एक जरिया है, बशर्ते आपका कोई लंबी अवधि का लक्ष्य हो।

Read more...

  1. नजर बैलेंस शीट, प्रबंधन और ब्रांड पर
  2. निफ्टी अगले दो महीनों में 5400 पर?
  3. गिरावट में खरीदें रिलायंस का शेयर
  4. गाड़ी बीमा : क्या आप भी हैं एजेंट के भरोसे?

Subcategories

2011 127

ई-पत्रिका 31

Page 7 of 14

  • Start
  • Prev
  • 2
  • 3
  • ...
  • 5
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9
  • ...
  • 11
  • Next
  • End
निवेश मंथन वेबिनार
7 Empire

बाजार के जानकारों से पूछें अपने सवाल

अर्थव्यवस्था

  • भारत की विकास दर (जीडीपी वृद्धि दर) : भविष्य के अनुमान
  • भारत की विकास दर (जीडीपी वृद्धि दर) बीती तिमाहियों में
  • भारत की विकास दर (जीडीपी वृद्धि दर) बीते वर्षों में

सोशल मीडिया पर

Additionaly, you are welcome to connect with us on the following Social Media sites.

  • Like us on Facebook
  • Follow us on Twitter
  • YouTube Channel
  • Connect on Linkedin

Download Magzine

    Overview
  • 2023
  • 2016
    • July 2016
    • February 2016
  • 2014
    • January

बातचीत

© 2026 Nivesh Manthan

  • About Us
  • Blog
  • Contact Us
Go Top