स्कोडा ने उतारा लॉरा का नया रूप
- Details
- Category: अक्तूबर 2011
स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी कार लॉरा का नया रूप बाजार में उतारा है। लॉरा आरएस में 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन है। दावा है कि यह 13.4 किलोमीटर प्रति लीटर चलेगी। दिल्ली में इसकी शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये है। कंपनी का कहना है कि उसने यह नया रूप लॉरा के प्रशंसकों के लिए पेश किया है, इसलिए उसे बिक्री के लिहाज से ज्यादा अपेक्षाएँ नहीं हैं।
सैमसंग ने पेश किए तीन थ्री जी हैंडसेट
सैमसंग ने तीन थ्रीजी मोबाइल हैंडसेट बाजार में लांच किए हैं। कंपनी के चैंप 3.5 जी हैंडसेट पेश किया है। इसकी कीमत 5,590 रुपये है। इसमें 7.5 सेमी टच स्क्रीन, 2 मेगापिक्सल कैमरा और 30 एमबी इंटरनल मेमोरी है, जिसे बढ़ाकर 16 जीबी तक किया जा सकता है। इसके अलावा 5,930 रुपये की कीमत वाला चैट 527 हैंडसेट और 6,590 रुपये की कीमत वाला प्राइमो हैंडसेट बाजार में उतारा है। ये हैंडसेट टच, क्वर्टी और बार टाइप फॉर्मेट वाले हैं।
टोयोटा का इटियॉस सेडान व लिवा का डीजल संस्करण लांच
जापान की वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा ने इटियॉस सेडान तथा इटियॉस लिवा का डीजल संस्करण भारतीय बाजार में पेश किया है। दोनों डीजल संस्करणों में 1.4 लीटर का इंजन लगा है। कंपनी का दावा है कि ये कार एक लीटर डीजल में 23.59 किलोमीटर तक दौड़ेगी। दिल्ली में एक्स शोरूम इटियॉस सेडान डीजल कार का दाम 6.44 लाख रुपये से 7.87 लाख रुपये है। इसी तरह इटियॉस लिवा डीजल संस्करण का दाम 5.54 लाख रुपये से 5.89 लाख रुपये के बीच है।
ब्लैकबेरी टार्च 9860 स्मार्टफोन लांच
कनाडा की कंपनी रिसर्च इन मोशन (रिम) ने ब्लैकबेरी टार्च 9860 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पेश किया है। इस स्मार्टफोन में नयी ब्लैकबेरी 7 ऑपरेटिंग प्रणाली लगी है। इसमें 3.7 इंच का टचस्क्रीन के साथ इस स्मार्टफोन में लिक्विड ग्राफिक्स टेक्नोलॉजी की सुविधा भी उपलब्ध है। इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा और 4 जीबी इंटरनल मेमोरी है इसमें हाई परफार्मेंस ग्राफिक्स सहित फास्ट सीपीयू है। इसकी कीमत 28,490 रुपये है।
सलोरा का मल्टी ऑपरेटर डेटा कार्ड
सलोरा इंटरनेशनल ने मल्टी ऑपरेटर थ्रीजी डेटा कार्ड सेलोरा जैपर को बाजार में उतारा है। यह डेटा कार्ड किसी भी जीएसएम मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी के कनेक्शन के प्रयोग किया जा सकता है।
इस डेटा कार्ड के जरिए ग्राहक किसी भी कंपनी के सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हुए 3.6 एमबीपीएस स्पीड पर वीडियो डाउनलोड करने के साथ चैटिंग भी कर सकता है। डेटा कार्ड की मेमोरी 32 जीबी है। यह कार्ड विडोंज 7, एक्सपी, विस्टा, एसपी2, मैक्स ओएसएक्स जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम्स पर प्रयोग में लाया जा सकता है।
स्टार सिटी का लिमिटेड एडीशन पेश
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने अपनी बाइक स्टार सिटी का लिमिटेड एडीशन बाजार में पेश किया है। इस पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हस्ताक्षर हैं। नये ग्राफिक्स और रंगों के साथ इस बाइक पर पाँच साल की वारंटी भी मिल रही है। इसे त्योहारी मौसम में नये विज्ञापन के साथ लांच किया जा रहा है। इस विज्ञापन में धोनी और उनकी पत्नी साक्षी एक साथ नजर आयेंगे।
(निवेश मंथन, अक्तूबर 2011)
अमेरिकी नीतियों का खामियाजा
- Details
- Category: सितंबर 2011
राजेश रपरिया, सलाहकार संपादक :
साख का आकलन करने की विश्व की तीन प्रमुख एजेंसियों में एक स्टैंडर्ड एंड पुअर्स के अमेरिका के क्रेडिट रेटिंग एएए से एए प्लस करते ही दुनिया भर के बाजारों में भूकंप आ गया। अमेरिका में 2008 के सबप्राइम संकट के बाद एक बार फिर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अनिश्चितता और मंदी का साया गहराने लगा है। नतीजतन दुनिया की बहुत बड़ी आबादी के सामने बेरोजगारी और भुखमरी के हालात पैदा हो गये हैं। तमाम देशों के आर्थिक विकास पर मंदी का शिकंजा कसता जा रहा है। भारत का आर्थिक परिदृश्य भी इससे ज्यादा अलग नहीं है।
नये बैंक खुलने की राह आसान
- Details
- Category: सितंबर 2011
सुशांत शेखर :
भारतीय रिजर्व बैंक ने नये बैंक लाइसेंस पर दिशानिर्देशों का मसौदा जारी करके कुछ नये बैंक खुलने का रास्ता साफ कर दिया है। लेकिन इस मसौदे में ऐसे कई प्रस्ताव हैं जो लाइसेंस के दावेदारों को ठीक नहीं लग रहे हैं।
बढ़ती ब्याज दरों से सुस्त पड़ी विकास की रफ्तार
- Details
- Category: सितंबर 2011
आर.आर.वर्मा :
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जुलाई महीने में जब अपनी ब्याज दरें लगातार ग्यारहवीं बार बढ़ाने की घोषणा की तो उद्योग जगत में इसकी तीव्र आलोचना हुई थी। बहुत से जानकारों ने ऊँची ब्याज दरों का असर आर्थिक विकास दर पर होने की आशंका जतायी थी। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे सामने आने पर यह आशंका सही साबित हुई।
संकट की आहट, क्या फिर लौटेगी दुनिया में मंदी?
- Details
- Category: सितंबर 2011
सुशांत शेखर :
अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स ने छह अगस्त को अमेरिका की रेटिंग एएए से घटा कर एए प्लस क्या की, दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट की सुनामी आ गयी। इसी के साथ दुनिया भर में विश्लेषकों के बीच यह बहस चल पड़ी कि क्या विश्व अर्थव्यवस्था एक बार फिर मंदी की गर्त में समाने वाली है?
एसएंडपी की शह अमेरिकी साख पर सवाल
- Details
- Category: सितंबर 2011
आर.आर. वर्मा :
अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स (एसएंडपी) ने जब दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की एएए रेटिंग को घटा कर एए प्लस करने का जो फैसला किया, उससे अचानक ही देशों की रेटिंग (साख) पर जबरदस्त चर्चा छिड़ गयी। आखिर अमेरिका की रेटिंग में कमी की नौबत क्यों आयी और इसका मतलब क्या है?
कीमत चुकानी पड़ी रेटिंग घटाने की
- Details
- Category: सितंबर 2011
देवेन शर्मा :
अगर यह कहा जाये कि झारखंड की जमीन से जुड़ी दो शख्सियतों ने हाल में पूरी दुनिया को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। दोनों अलग-अलग क्षेत्रों के माहिर हैं। एक क्रिकेट में तो दूसरा अर्थ जगत में।
यूरोप का संकट : असर अमेरिका, एशिया पर भी
- Details
- Category: सितंबर 2011
बंदीप सिंह रांगर, चेयरमैन, इंडसव्यू :
अगर हम विश्व अर्थव्यवस्था को आज देखें तो केवल कुछ हफ्ते पहले की तुलना में भी यह काफी बुरी हालत में दिख रही है। इन गर्मियों में दुनिया भर के शेयर बाजारों में 15% से ज्यादा की गिरावट आ गयी। अमेरिका और यूरोप दोनों में आर्थिक विकास दर काफी तीखे ढंग से घटी है।
फिर मंदी के बादल : क्या बेड़ा पार लगायेगा आपका म्यूचुअल फंड
- Details
- Category: सितंबर 2011
अचानक ही लोगों के मन में 2008 की यादें ताजा हो रही हैं, जब शायद ही किसी म्यूचुअल फंड की एनएवी गहरी डुबकियाँ लगाने से बच पायी हो। ऐसे में म्यूचुअल फंड के निवेशकों के मन में एक साथ डर और लालच दोनों तरह के भाव पैदा होते हैं।
हम बुनियादी ढंग से सस्ते शेयर चुन रहे हैं
- Details
- Category: सितंबर 2011
गोपाल अग्रवाल, सीआईओ, मिरै एसेट ग्लोबल इन्वेस्टमेंट्स (इंडिया) :
विश्व की अर्थव्यवस्था में कर्ज संकट के चलते इस समय भारतीय बाजार में काफी गिरावट आयी है। अंतरराष्ट्रीय निवेशक विश्व अर्थव्यवस्था के बारे में चिंताओं की वजह से शेयर बाजार से बाहर निकल रहे हैं। उनके पोर्टफोलिओ में भारत का हिस्सा काफी छोटा रहता है। और हम सब जानते हैं कि भारतीय बाजार में जो तरलता (लिक्विडिटी) आती है, वह विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का निवेश आने की वजह से ही होती है।
अगले तीन सालों में इक्विटी में ही फायदा
- Details
- Category: सितंबर 2011
डेविड पेजारकर, इक्विटी प्रमुख, दाइवा एएमसी :
इस समय निवेशकों को अपना पैसा तो बिल्कुल ही नहीं निकालना चाहिए। बाजार 20% से ज्यादा की गिरावट के बाद जिस तरह के मूल्यांकन पर आ चुका है, वहाँ बेचना तो कतई समझदारी नहीं होगी। कोई मेरी बात को कुछ इस तरह तरह भी देख सकता है कि एक फंड मैनेजर कभी म्यूचुअल फंड से पैसा निकालने की बात तो कह ही नहीं सकता। लेकिन आप केवल इस साल की गिरावट को न देखें।
और गिरावट के इंतजार में बस छूट जाती है
- Details
- Category: सितंबर 2011
अनिल चोपड़ा, सीईओ, बजाज कैपिटल :
बाजार में गिरावट आयी है इसलिए निवेश करना चाहिए, ऐसा सोचना गलत है। या फिर बाजार नीचे गिर रहा है, इसलिए इसमें से निकल जाना चाहिए, यह सोचना भी गलत है। म्यूचुअल फंड संपत्ति बनाने का एक जरिया है, बशर्ते आपका कोई लंबी अवधि का लक्ष्य हो।
बाजार के जानकारों से पूछें अपने सवाल
अर्थव्यवस्था
सोशल मीडिया पर
Additionaly, you are welcome to connect with us on the following Social Media sites.
