फिर आईपीओ घोटाला, सेबी ने चलाया डंडा
- Details
- Category: जनवरी 2012
सुशांत शेखर :
बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी सेबी ने हाल में आये सात आईपीओ यानी पब्लिक इश्युओं में गड़बड़ी पायी है।
शेयर बाजार, करीब 5200 तक उछाल की दिखती है गुंजाइश
- Details
- Category: जनवरी 2012
राजीव रंजन झा :
हमारे शेयर बाजार में साल 2011 का समापन बड़े मायूस ढंग से हुआ है। नये साल के लिए जानकारों की टिप्पणियों में यह फैसला करना मुश्किल है कि उम्मीदों का पलड़ा भारी है या डर का। लेकिन मुझे लग रहा है कि भारतीय बाजार में फिलहाल एक ठीक-ठाक उछाल की संभावना बनने लगी है।
सोना जा सकता है 34,500 रुपये तक
- Details
- Category: जनवरी 2012
बदरुद्दीन खान, एवीपी - रिसर्च, एंजेल कमोडिटीज :
सोने में 2011 के दौरान लगातार ग्यारहवें साल बढ़त रही और घरेलू एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर यह 29,433 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव तक चढ़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1920.95 डॉलर प्रति औंस तक चढ़ा। सालाना आधार पर सोने का वायदा भाव कॉमेक्स में 12% और एमसीएक्स में 33% उछला। डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी से भारतीय बाजार में सोने के दाम ज्यादा बढ़े।
रुपये की कमजोरी हो सकती है खतरनाक
- Details
- Category: जनवरी 2012
शिवानी भास्कर :
डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक कमजोरी झेल रहा है। सितंबर के बाद से करीब 17.5% की कमजोरी झेल चुका रुपया जब एक डॉलर के बदले 55 का स्तर छूने से कुछ ही पैसे की दूरी पर था, तब आखिरकार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को यह महसूस हुआ कि उसे हस्तक्षेप करना चाहिए।
क्या आपने तैयारी कर ली आयकर बचाने की?
- Details
- Category: जनवरी 2012
सुभाष लखोटिया, कर सलाहकार :
सबसे पहले हम यह देखते हैं कि मार्च 2012 में खत्म होने वाले वित्त वर्ष के लिए आप नये निवेश के जरिये कैसे कर में छूट पा सकते हैं। सबसे पहले करदाताओं को यह देखना चाहिए कि धारा 80सी में जो एक लाख रुपये की सीमा है, उसका पूरा इस्तेमाल कर लें।
बजाज ने उतारी चारपहिया ‘ऑटो’
- Details
- Category: जनवरी 2012
सुशांत शेखर:
बजाज ऑटो ने 3 जनवरी को अपनी पहली चारपहिया गाड़ी आरई 60 से पर्दा उठा दिया। कुछ दिन पहले से ही मीडिया में इसकी चर्चाएँ शुरू हो गयी थीं। खास कर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर जब भी इस गाड़ी से संबंधित खबर आती थी तो 2008 के ऑटो एक्सपो में बजाज की कार के प्रोटोटाइप मॉड़ल का वीडियो दिखाया जाता था। इस वीडियो में बजाज की कार का डिजाइन किसी भी छोटी कार से खूबसूरत है।
मारुति सुजुकी पेश करेगी ‘एर्टिगा’
- Details
- Category: जनवरी 2012
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी एक कॉम्पैक्ट नयी कार पेश करने जा रही है। इस कार का नाम है ‘एर्टिगा’ और यह एक छोटी कार है। मूल रूप से यह एक कंसेप्ट कार है और इसका व्यावसायिक संस्करण आने में अभी समय लगेगा।
तो अब पता चला अनिल अंबानी ने क्यों भरा जुर्माना
- Details
- Category: जनवरी 2012
माफ करें, जुर्माना शब्द देख कर कुछ बड़े लोगों को अच्छा नहीं लगेगा क्योंकि उनके हिसाब से यह केवल निपटारा शुल्क (सेट्लमेंट चार्ज) था। लेकिन मीडिया अपने दर्शकों-पाठकों को खबर देते समय किसी वकील की भाषा में नहीं बोलता, उसका असली मतलब समझाता है।
नफे-नुकसान से देश बड़ा
- Details
- Category: दिसंबर 2011
राजेश रपरिया, सलाहकार संपादक:
हिंदी की एक कहावत है - चौबे गये छब्बे बनने, दुबे बन कर लौट आये।अभी यह कहावत केंद्र में काबिज यूपीए सरकार पर शत प्रतिशत खरी उतरती है। अपनी मृतप्राय छवि को सुधारने के लिए इस सरकार ने देश के खुदरा बाजार में 51% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की मंजूरी देने की घोषणा की।
किराने पर कोहराम
- Details
- Category: दिसंबर 2011
शिवानी भास्कर :
आर्थिक सुधारों और वैश्वीकरण की जिस प्रक्रिया को वित्त मंत्री के तौर पर डॉ मनमोहन सिंह ने 1991 में शुरू किया था, वह हाल में अटक सी गयी थी। जानकारों ने कहना शुरू कर दिया था कि सरकार नीतिगत रूप से लकवाग्रस्त हो गयी है। लेकिन सरकार जब हरकत में आयी और इसने सालों से लंबित कुछ महत्वपूर्ण फैसले किये तो साथ ही विवादों का पिटारा भी खुल गया।
छोटा भाई बनने को बेताब भारतीय दिग्गज
- Details
- Category: दिसंबर 2011
राजीव रंजन झा :
भारत सरकार लंबे इंतजार के बाद नीतियाँ बनाने के मोर्चे पर हरकत में आयी और केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दो बड़े फैसले कर लिये। इसने कंपनी विधेयक पर मुहर लगा दी और साथ ही खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के दरवाजे भी खोल दिये। केवल एक ब्रांड वाले खुदरा कारोबार के लिए 51% एफडीआई की अनुमति पहले से ही थी, जिसमें अब 100% एफडीआई की अनुमति दे दी गयी है।
क्यों नाराज हैं व्यापारी?
- Details
- Category: दिसंबर 2011
खुदरा क्षेत्र को विदेशी निवेश के लिए खोलने का सरकारी फैसला आते ही देश के छोटे-बड़े व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ अपना मोर्चा खोल दिया। वे इसे कॉर्पोरेट घरानों के लिए बेलआउट पैकेज करार दे रहे हैं।
बाजार के जानकारों से पूछें अपने सवाल
अर्थव्यवस्था
सोशल मीडिया पर
Additionaly, you are welcome to connect with us on the following Social Media sites.
