Nivesh Manthan
Menu
  • Home
  • About Us
  • ई-पत्रिका
  • Blog
  • Home/
  • 2017/
  • मार्च 2017/
  • कुछ जोखिम तो डेब्ट फंडों में भी है
Follow @niveshmanthan

पिछली दीपावली से साल भर में शानदार मुनाफा

Details
Category: अक्तूबर 2014

निवेश मंथन के पिछले दीपावली अंक में चुने गये खास 10 शेयरों ने 15 अक्टूबर 2013 से एक साल में 32% मुनाफा दिया।

बताये गये समर्थन और बाधा स्तरों का ध्यान रख कर खरीद-बिक्री करने पर मुनाफा 54% से भी ज्यादा बैठता है।
इन्फोसिस
कहा था : इसे 3000 रुपये के पास खरीदना ज्यादा सुरक्षित होगा। अगर किसी उतार-चढ़ाव में 2,600 के पास का भाव मिले तो वह और आकर्षक होगा, लेकिन उस भाव के इंतजार में बैठना मुनासिब नहीं। आगे 3,500 का स्वाभाविक लक्ष्य दिखता है।
क्या हुआ : मार्च 2014 में 3850 तक जाने के बाद मई 2014 में यह 2880 तक फिसला। अब यह वापस करीब 3700 पर है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज
कहा था : बाजार में कमजोरी आने पर यह 760 के पास जाये तो नयी खरीदारी करना अच्छा होगा। यह जब 960 के ऊपर निकलेगा तो 1080 की ओर बढ़ सकेगा, जबकि उसके आगे 1150 का लक्ष्य बनता है।
क्या हुआ : फरवरी 2014 में 793 तक गिरने के बाद यह मई में 1145 तक चढ़ा। इस समय यह 1000 के आसपास चल रहा है।
आईसीआईसीआई बैंक
कहा था : अभी इसका भाव 950-1000 के दायरे में है। जब यह 1000 के ऊपर टिक सकेगा तो 1200 रुपये का अगला बड़ा लक्ष्य होगा।
क्या हुआ : सितंबर 2014 के पहले हफ्ते में यह 1619 तक चढ़ा है।
एचडीएफसी बैंक
कहा था : यह आपके पोर्टफोलिओ का स्थायी शेयर होना चाहिए। अभी इसका भाव 650 के आसपास चल रहा है। अगर यह 550-600 के दायरे में लौटे तो वह खरीदारी का अच्छा स्तर होगा।
क्या हुआ : यह 550-600 के दायरे में तो नहीं लौटा, पर नवंबर 2013 और फरवरी 2014 में 615-620 तक जरूर आया। इसके बाद यह सितंबर 2014 के दूसरे हफ्ते में 870 तक चढ़ा है।
एसबीआई
कहा था : कमजोर नतीजों के चलते यह शेयर अगर कुछ और पिटा तो वह खरीदने का अच्छा मौका होगा। अगली कमजोरी में यह 1400-1350 तक गिर सकता है। अगले 3-5 सालों में यह बेहतर मुनाफा दे सकता है। वहीं 2000-2100 तक के भाव तो उससे पहले ही मिल सकते हैं।
क्या हुआ : फरवरी 2014 में 1455 तक फिसलने के बाद यह मई में 2835 अंक तक चढ़ा। अभी यह 2550-2600 के आसपास है।
एसीसी
कहा था : अभी यह 1125 के पास है। नतीजों के बाद इसके 800-900 के दायरे में फिसल जाने पर भी आश्चर्य नहीं होगा, लेकिन वह खरीदारी के लिए अच्छा स्तर होगा। निचले स्तरों पर खरीदारी करके इसे अगले कई सालों के लिए अपने पोर्टफोलिओ का हिस्सा बनाया जा सकता है।
क्या हुआ : जनवरी 2014 में यह 970 तक फिसला। इसके बाद सितंबर 2014 के पहले हफ्ते में यह 1565 तक चढ़ा है।
एलऐंडटी
कहा था : आने वाले समय में ऊपर यह 960 व 1060 के लक्ष्य तक आसानी से जा सकता है। 1300 इसका बड़ा लक्ष्य होगा।
क्या हुआ : इसने 1300 का लक्ष्य मार्च 2014 के अंत में पा लिया। जून में यह 1777 तक चढ़ा और अभी 1550 के आसपास है।
बजाज ऑटो
कहा था : अभी यह शेयर 2100 के ऊपर है। अगले एक-दो सालों की बात करें तो 2450 का लक्ष्य दिखता है। लेकिन मौजूदा भावों के बदले 1950-1850 के भाव आने पर खरीदना बेहतर होगा।
क्या हुआ : फरवरी 2014 में 1793 तक फिसलने के बाद सितंबर 2014 के दूसरे हफ्ते में यह 2383 तक चढ़ा है।
यूनिटेक
कहा था : इसने जनवरी 2013 में 40.90 का शिखर और अगस्त 2013 में 14.65 की तलहटी बनायी। यह 20.80 पार कर ले तो 30 तक, और 30 के ऊपर जाने के बाद आगे 35 और 40 के लक्ष्य होंगे।
क्या हुआ : यह उस समय 20.80 के ऊपर नहीं जा सका और अगले छह महीनों तक फिसलता रहा। मार्च में 10.85 तक गिरने के बाद सँभला। इसके बाद 20.80 को पार करने पर जून 2014 में यह 38.70 तक चढ़ा।
जेपी एसोसिएट्स
कहा था : अभी यह शेयर 40 रुपये के कुछ ऊपर है। इसके लिए 47 के ऊपर जाना काफी सकारात्मक होगा। तब यह ऊपर 58 तक चढ़ सकता है और उसके आगे जाने पर 1-2 सालों में 75 तक जा सकता है।
क्या हुआ : इसने दिसंबर 2013 में 58 रुपये का लक्ष्य हासिल किया। जून 2014 में यह 89.90 तक उछल गया। लेकिन वहाँ से टूट कर अभी यह 33 के पास आ गया है।
(निवेश मंथन, अक्टूबर 2014)

  • सातवाँ वेतन आयोग कहीं खुशी, कहीं रोष
  • एचडीएफसी लाइफ बनेगी सबसे बड़ी निजी बीमा कंपनी
  • सेंसेक्स साल भर में होगा 33,000 पर
  • सर्वेक्षण की कार्यविधि
  • भारतीय अर्थव्यवस्था ही पहला पैमाना
  • उभरते बाजारों में भारत पहली पसंद
  • विश्व नयी आर्थिक व्यवस्था की ओर
  • मौजूदा स्तरों से ज्यादा गिरावट नहीं
  • जीएसटी पारित कराना सरकार के लिए चुनौती
  • निफ्टी 6000 तक जाने की आशंका
  • बाजार मजबूत, सेंसेक्स 33,000 की ओर
  • ब्याज दरें घटने पर तेज होगा विकास
  • आंतरिक कारक ही ला सकेंगे तेजी
  • गिरावट में करें 2-3 साल के लिए निवेश
  • ब्रेक्सिट से एफपीआई निवेश पर असर संभव
  • अस्थिरताओं के बीच सकारात्मक रुझान
  • भारतीय बाजार काफी मजबूत स्थिति में
  • बीत गया भारतीय बाजार का सबसे बुरा दौर
  • निकट भविष्य में रहेगी अस्थिरता
  • साल भर में सेंसेक्स 30,000 पर
  • निफ्टी का 12 महीने में शिखर 9,400 पर
  • ब्रेक्सिट का असर दो सालों तक पड़ेगा
  • 2016-17 में सुधार आने के स्पष्ट संकेत
  • चुनिंदा क्षेत्रों में तेजी आने की उम्मीद
  • सुधारों पर अमल से आयेगी तेजी
  • तेजी के अगले दौर की तैयारी में बाजार
  • ब्रेक्सिट से भारत बनेगा ज्यादा आकर्षक
  • सावधानी से चुनें क्षेत्र और शेयर
  • छोटी अवधि में बाजार धारणा नकारात्मक
  • निफ्टी 8400 के ऊपर जाने पर तेजी
  • ब्रेक्सिट का तत्काल कोई प्रभाव नहीं
  • निफ्टी अभी 8500-7800 के दायरे में
  • पूँजी मुड़ेगी सोना या यूएस ट्रेजरी की ओर
  • निफ्टी छू सकता है ऐतिहासिक शिखर
  • विकास दर की अच्छी संभावनाओं का लाभ
  • बेहद लंबी अवधि की तेजी का चक्र
  • मुद्रा बाजार की हलचल से चिंता
  • ब्रेक्सिट से भारत को होगा फायदा
  • निफ्टी साल भर में 9,200 के ऊपर
  • घरेलू बाजार आधारित दिग्गजों में करें निवेश
  • गिरावट पर खरीदारी की रणनीति
  • साल भर में 15% बढ़त की उम्मीद
  • भारतीय बाजार का मूल्यांकन ऊँचा
  • सेंसेक्स साल भर में 32,000 की ओर
  • भारतीय बाजार बड़ी तेजी की ओर
  • बाजार सकारात्मक, जारी रहेगा विदेशी निवेश
  • ब्रेक्सिट का परोक्ष असर होगा भारत पर
  • 3-4 साल के नजरिये से जमा करें शेयरों को
  • रुपये में कमजोरी का अल्पकालिक असर
  • साल भर में नया शिखर
7 Empire

अर्थव्यवस्था

  • भारत की विकास दर (जीडीपी वृद्धि दर) : भविष्य के अनुमान
  • भारत की विकास दर (जीडीपी वृद्धि दर) बीती तिमाहियों में
  • भारत की विकास दर (जीडीपी वृद्धि दर) बीते वर्षों में

बाजार के जानकारों से पूछें अपने सवाल

सोशल मीडिया पर

Additionaly, you are welcome to connect with us on the following Social Media sites.

  • Like us on Facebook
  • Follow us on Twitter
  • YouTube Channel
  • Connect on Linkedin

Download Magzine

    Overview
  • 2023
  • 2016
    • July 2016
    • February 2016
  • 2014
    • January

बातचीत

© 2025 Nivesh Manthan

  • About Us
  • Blog
  • Contact Us
Go Top