- Details
- Category: नवंबर 2016
राजेश रपरिया, सलाहकार संपादक :
विश्व बैंक की जारी हाल की कारोबारी सुगमता सूचकांक रिपोर्ट में भारत महज एक अंक ही ऊपर खिसक पाया है। अब भारत 190 देशों की 2015-16 की सूची में 130वें पायदान पर खड़ा है। सही मायनों में भारत एक अंक भी नहीं खिसक पाया है, क्योंकि इससे एक साल पहले की सूची में भारत 130वें पायदान पर ही खड़ा था।
- Details
- Category: नवंबर 2016
जीएसटी के लिए दरों का ऐलान हो गया है। इससे आम आदमी की जेब पर तो कोई खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है, लेकिन ऐशोआराम वाली और नुकसानदेह चीजों के लिए जेब जरा और ढीली करनी पड़ सकती है।
- Details
- Category: नवंबर 2016
करीब 100 से अधिक कंपनियों और 100 अरब डॉलर से अधिक राजस्व वाले देश के सबसे बड़े और विविधीकृत कारोबारी समूह टाटा संस में विरासत और अधिकारों को लेकर जंग छिड़ गई है। आखिर क्यों बने ऐसे हालात और कैसे बनेगी बिगड़ी बात?
- Details
- Category: नवंबर 2016
संजय तिवारी
यह सात लाख करोड़ का कारोबार करने वाली कंपनी का मुख्यालय है - बॉम्बे हाउस। साल 1923 में इसे टाटा समूह का मुख्यालय बनाया गया और तब से आज तक यही टाटा समूह का मुख्यालय है। दक्षिण मुंबई में ब्रिटिश शैली में बने सैकड़ों भवनों के बीच एक सीधा-सादा चार मंजिला भवन, जिसके सामने से आप गुजर जायें और आपको भनक भी न लगे कि देश के सबसे बड़े कारोबारी घराने के मुख्यालय से आप गुजर रहे हैं।
- Details
- Category: नवंबर 2016
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने टेलीकॉम बाजार में आते ही धमाका किया। इसने अपने व्यावसायिक कामकाज की शुरुआत के पहले ही महीने - सितंबर 2016 में 1.6 करोड़ ग्राहक जुटा कर एक विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा किया।
- Details
- Category: नवंबर 2016
महेश उप्पल, निदेशक, कॉमफस्र्ट
कम-से-कम सितंबर माह में नये ग्राहकों के आँकड़ों से ऐसा नहीं लगता कि पुरानी कंपनियों पर रिलायंस जियो के आगमन ने बहुत नकारात्मक प्रभाव डाला है।
- Details
- Category: नवंबर 2016
संदीप सभरवाल, आस्कसंदीपसभरवाल डॉटकॉम :
भारती एयरटेल और आइडिया के शेयर रखे रहने की सलाह
- Details
- Category: नवंबर 2016
जिगर शाह, रिसर्च प्रमुख, किम एंग सिक्योरिटीज :
भारती एयरटेल और आइडिया के शेयर रखे रहने की सलाह
We are Social
Additionaly, you are welcome to connect with us on the following Social Media sites.