Nivesh Manthan
Menu
  • Home
  • About Us
  • ई-पत्रिका
  • Blog
  • Home/
  • 2023/
  • जून 2023/
  • आम चुनाव को लेकर रहें बहुत सतर्क
Follow @niveshmanthan

आम चुनाव को लेकर रहें बहुत सतर्क

Details
Category: जून 2023

पंकज जैन
निदेशक, एसडब्‍लू कैपिटल
बाजार मजबूती के साथ तेजी की चाल दिखा रहा है, पर 2024 में लोक सभा चुनाव को लेकर बहुत सतर्क रहने की जरूरत है।

राज्यों के आगामी विधान सभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण रहेंगे और इनका बाजार की दिशा पर नकारात्मक असर हो सकता है। अगले छह महीनों में यही मुद्दा बाजार को सबसे अधिक प्रभावित कर सकता है। वैश्विक कारकों में यूक्रेन युद्ध सबसे महत्वपूर्ण रहेगा।
बाजार के लिए अच्छी बातें यह हैं कि ब्याज दरें चरम पर पहुँच चुकी हैं, कच्चा तेल स्थिर है, सरकार स्थिर है, कंपनियों की ओर से मजबूत आँकड़े आ रहे हैं और पैसे का प्रवाह अच्छा बना हुआ है। रिजर्व बैंक अभी और तीन महीने तक ब्‍याज दरें स्‍थिर रख सकता है और उसके बाद कटौती शुरू हो सकती है।
देश की जीडीपी वृद्धि दर चालू वित्त-वर्ष में 7% और 2024-25 में 8% पर रहने का अनुमान है। कुल मिला कर भारतीय बाजार का प्रदर्शन विदेशी बाजारों के मुकाबले बेहतर रहेगा। सेंसेक्स का लक्ष्य छह महीने में 69,400 और एक साल में 71,500 का है। निफ्टी का लक्ष्य छह महीने में 20,400 और साल भर में 20,950 का दिख रहा है। (निवेश मंथन, जून 2023)

निवेश मंथन वेबिनार
7 Empire

बाजार के जानकारों से पूछें अपने सवाल

अर्थव्यवस्था

  • भारत की विकास दर (जीडीपी वृद्धि दर) : भविष्य के अनुमान
  • भारत की विकास दर (जीडीपी वृद्धि दर) बीती तिमाहियों में
  • भारत की विकास दर (जीडीपी वृद्धि दर) बीते वर्षों में

सोशल मीडिया पर

Additionaly, you are welcome to connect with us on the following Social Media sites.

  • Like us on Facebook
  • Follow us on Twitter
  • YouTube Channel
  • Connect on Linkedin

Download Magzine

    Overview
  • 2023
  • 2016
    • July 2016
    • February 2016
  • 2014
    • January

बातचीत

© 2026 Nivesh Manthan

  • About Us
  • Blog
  • Contact Us
Go Top