Nivesh Manthan
Menu
  • Home
  • About Us
  • ई-पत्रिका
  • Blog
  • Home/
  • 2023/
  • जून 2023/
  • चुनावी माहौल का असर होगा बाजार पर
Follow @niveshmanthan

चुनाव और वैश्विक चिंताओं का डर

Details
Category: जून 2023

आशीष कपूर
सीईओ, इन्वेस्ट शॉपे
बाजार के लिए प्रति मेरा नजरिया तेजी वाला है। एक साल में सेंसेक्‍स 75,000 का स्‍तर छू सकता है, और निफ्टी 22,000 तक जा सकता है।

संभावना लगती है कि सेंसेक्स 2025 तक ही एक लाख पर होगा। भारतीय बाजार के लिए विकास दर, आय वृद्धि की स्पष्टता (इन्कम विजिबिलिटी), मजबूत अर्थव्यवस्था और नकदी की उपलब्धता या तरलता (लिक्विडिटी) बड़े सकारात्मक पहलू हैं। वहीं, अगले साल होने वाले आम चुनाव और वैश्विक चिंताओं का नकारात्मक असर हो सकता है। हालाँकि अभी राज्यों के विधान सभा चुनावों से हल्का सकारात्मक असर ही होगा। वैश्‍विक बाजारों के मुकाबले एक साल की अवधि में भारतीय बाजार उम्‍मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। रिजर्व बैंक अगले छह महीने ब्‍याज दरें स्थिर रख सकता है।
सेंसेक्‍स अगले छह महीने की अवधि में 72,000 के आस-पास रहने का अनुमान है और निफ्टी 21,000 के करीब रह सकता है। एक साल में सेंसेक्‍स 75,000 का स्‍तर छू सकता है, तो निफ्टी 22,000 तक जा सकता है। (निवेश मंथन, जून 2023)

 

7 Empire

अर्थव्यवस्था

  • भारत की विकास दर (जीडीपी वृद्धि दर) : भविष्य के अनुमान
  • भारत की विकास दर (जीडीपी वृद्धि दर) बीती तिमाहियों में
  • भारत की विकास दर (जीडीपी वृद्धि दर) बीते वर्षों में

बाजार के जानकारों से पूछें अपने सवाल

सोशल मीडिया पर

Additionaly, you are welcome to connect with us on the following Social Media sites.

  • Like us on Facebook
  • Follow us on Twitter
  • YouTube Channel
  • Connect on Linkedin

Download Magzine

    Overview
  • 2023
  • 2016
    • July 2016
    • February 2016
  • 2014
    • January

बातचीत

© 2025 Nivesh Manthan

  • About Us
  • Blog
  • Contact Us
Go Top