Nivesh Manthan
Menu
  • Home
  • About Us
  • ई-पत्रिका
  • Blog
  • Home/
  • ई-पत्रिका/
  • बाजार में सेल! कितने सस्ते हो गये शेयर - निवेश मंथन (मार्च 2025)
Follow @niveshmanthan

इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

इसका सीधा और जबरदस्त लाभ मिला भारतीय बाजार को, जहाँ बरसों से रूठे विदेशी निवेशक फिर से झोली भर-भर कर डॉलर की बरसात करते दिखने लगे हैं। क्या आ गया है अंधेरा छँटने का समय!? अगले साल की दीपावली तक कैसी आशाएँ रखी जा सकती हैं, इसका विश्लेषण कर रही है निवेश मंथन के अक्टूबर 2026 अंक की आमुख कथा।

इस अंक में जाने-माने बाजार विशेषज्ञ अंबरीश बालिगा, मार्केटस्मिथ इंडिया के डायरेक्टर-रिसर्च मयूरेश जोशी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के रिटेल रिसर्च प्रमुख पंकज पांडेय, ट्रेडस्विफ्ट ब्रोकिंग के निदेशक संदीप जैन और इनॉक इंटरमीडियरीज के एमडी-सीईओ विजय चोपड़ा ने बाजार की दशा-दिशा पर अपना नजरिया रखने के साथ ही दीपावली चयन के रूप में अपने चुने हुए 2-2 खास शेयर भी बताये हैं, यानी आपके सामने है 10 शेयरों की दीपावली चयन टोकरी। 

कई म्यूचुअल फंड कंपनियों का नेतृत्व कर चुके तथा अब विजय मंत्री फाइनेंशियल सर्विसेज के संस्थापक विजय मंत्री, और माई वेल्थ ग्रोथ के संस्थापक हर्षद चेतनवाला ने म्यूचुअल फंड निवेश की रणनीति समझाने के साथ-साथ अपने चुने हुए खास फंड भी बताये हैं, जिनसे आप एक अच्छा म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो बना सकते हैं। 

साथ ही शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, निवेश, और अर्थव्यवस्था से जुड़े अन्य कई खास लेख भी इस अंक में शामिल हैं। निवेश मंथन पत्रिका के इस अंक को निःशुल्क डाउनलोड करने के लिए नीचे दिये हुए लिंक पर क्लिक करें -

Nivesh Manthan Emagazine Oct 2026

डाउनलोड करें :

nivesh manthan oct 2026

(कॉपीराइट : निवेश मंथन)

निवेश मंथन वेबिनार
7 Empire

बाजार के जानकारों से पूछें अपने सवाल

अर्थव्यवस्था

  • भारत की विकास दर (जीडीपी वृद्धि दर) : भविष्य के अनुमान
  • भारत की विकास दर (जीडीपी वृद्धि दर) बीती तिमाहियों में
  • भारत की विकास दर (जीडीपी वृद्धि दर) बीते वर्षों में

Download Magzine

    Overview
  • 2023
  • 2016
    • July 2016
    • February 2016
  • 2014
    • January

© 2026 Nivesh Manthan

  • About Us
  • Blog
  • Contact Us
Go Top