एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!
एक तरफ ये सुधार बीमा ग्राहकों को बड़ी राहत देने की नीयत रखते हैं, वहीं दूसरी ओर इस उद्योग के कई हिस्सों के आर्थिक हितों पर चोट पहुँचने की आशंकाएँ भी बन रही हैं। इरडा के प्रस्तावित सुधारों का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर रही है निवेश मंथन के सितंबर 2026 अंक की आमुख कथा।
साथ ही, जियो प्लेटफॉर्म ने भारतीय शेयर बाजार का अब तक का सबसे बड़े आईपीओ पेश कर दिया है। इस आईपीओ का भी एक विस्तृत विश्लेषण इस अंक में किया गया है। सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडेय ने हाल में सीपीएआई के वार्षिक अधिवेशन में पूँजी बाजार में आगे होने वाले सुधारों की एक रूपरेखा प्रस्तुत की है, जिसे आप इस अंक में पढ़ सकते हैं।
बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड के सीआईओ आलोक सिंह, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड के हेड - पैसिव हेमेन भाटिया और निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड के सीनियर फंड मैनेजर रूपेश पटेल से विशेष बातचीत भी इसमें है, जिसमें बाजार मूल्यांकन, फंडों के प्रदर्शन एवं म्यूचुअल फंड निवेश के प्रमुख पहलुओं को समझा गया है।
साथ ही शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, निवेश, और अर्थव्यवस्था से जुड़े बेहद खास लेख भी इस अंक में शामिल हैं। निवेश मंथन पत्रिका के इस अंक को निःशुल्क डाउनलोड करने के लिए नीचे दिये हुए लिंक पर क्लिक करें -
Nivesh Manthan Emagazine Sept 2026
(कॉपीराइट : निवेश मंथन)

