बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा।
हालाँकि ट्रंप का डर अब टैरिफ को लेकर नहीं, युद्ध के मुद्दे पर है! अब वर्ष 2026 के अंत तक, और यहाँ से साल भर में बाजार की चाल कैसी रहने वाली है? इस बारे में बाजार के दिग्गज जानकारों के बीच निवेश मंथन और सहयोगी समाचार पोर्टल शेयर मंथन (ShareManthan.in) के ताजा छमाही सर्वेक्षण के परिणामों को प्रस्तुत कर रही है निवेश मंथन के जून 2026 अंक की आमुख कथा।
इस छमाही सर्वेक्षण में हमने बाजार के 40 से अधिक जाने-माने चेहरों की राय लेकर उसका विश्लेषण किया है। यह सर्वेक्षण न केवल अगले 6 और 12 महीनों में बाजार की संभावित चाल और सूचकांकों के लक्ष्यों का आकलन करता है, बल्कि बाजार को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दों की विवेचना करते हुए इन दिग्गज बाजार विशेषज्ञों की राय को एक साथ समेटता है।
साथ ही शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, सर्राफा बाजार, निवेश, बीमा और अर्थव्यवस्था से जुड़े बेहद खास लेख भी इस अंक में शामिल हैं। निवेश मंथन पत्रिका के इस अंक को निःशुल्क डाउनलोड करने के लिए नीचे दिये हुए लिंक पर क्लिक करें -
Nivesh Manthan Emagazine June 2026
(कॉपीराइट : निवेश मंथन)

