प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है।
ईंधन समेत आयातित वस्तुओं और खाद्य पदार्थ की कीमतों में तेजी से आम आदमी पर दबाव बढ़ने का अंदेशा बन गया है। ऐसे माहौल में प्रधानमंत्री की अपील से जुड़े तमाम पहलुओं को समझा रही है निवेश मंथन के अप्रैल 2026 अंक की आमुख कथा। इसी संदर्भ में कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक-निदेशक उदय कोटक ने सीआईआई में वैश्विक स्थितियों का बहुत प्रासंगिक आकलन प्रस्तुत किया है, जिसे आप इस अंक में पढ़ सकते हैं।
ऊर्जा सुरक्षा, और अर्थव्यवस्था को लेकर एसबीआई रिसर्च के आकलन से जुड़े लेख भी बेहद खास हैं। हाल के तिमाही नतीजों के बाद आईटी और बैंकिंग क्षेत्र को लेकर क्या बन रहा है नजरिया, साथ ही इस्पात क्षेत्र पर ब्रोकिंग फर्मों की राय भी आप इस अंक में देख सकते हैं। शेयर बाजार के परिदृश्य का आकलन इसमें है, तो साथ ही वायदा (फ्यूचर-ऑप्शन) कारोबार को लेकर जेरोधा के नितिन कामत की दिलचस्प टिप्पणियाँ भी आपको सोचने पर विवश करेंगी। साथ में म्यूचुअल फंड और निवेश से जुड़े अन्य कई रोचक एवं जानकारियों से भरे लेख भी मिलेंगे।
निवेश मंथन पत्रिका के इस अंक को निःशुल्क डाउनलोड करने के लिए नीचे दिये हुए लिंक पर क्लिक करें -
Nivesh Manthan Emagazine April 2026
(कॉपीराइट : निवेश मंथन)

