Nivesh Manthan
Menu
  • Home
  • About Us
  • ई-पत्रिका
  • Blog
  • Home/
  • ई-पत्रिका/
  • आया 64 साल बाद नया आयकर कानून - निवेश मंथन (मार्च 2026)
Follow @niveshmanthan

आया 64 साल बाद नया आयकर कानून - निवेश मंथन (मार्च 2026)

आयकर अधिनियम (इनकम टैक्स ऐक्ट), 1961 की जगह आयकर अधिनियम 2025 ने ले ली है। इस नये कानून के नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू हैं।

इस नये कानून के प्रावधानों को आप अच्छी तरह जान लें, और साथ ही समझ लें कि कहाँ अब भी आपको पुराने कानून के प्रावधानों का ध्यान रखना है। पुराने और नये, दोनों कानूनों के तमाम पहलुओं को समझा  रही है निवेश मंथन के मार्च 2026 अंक की आमुख कथा। इसमें जाने-माने कर सलाहकार और चार्टर्ड एकाउंटेंड गोपाल कुमार केडिया ने भी नये आयकर कानून की बारीकियों को समझाया है।  

साथ ही ईरान बनाम अमेरिका-इजराइल संघर्ष के चलते उपजे खाड़ी संकट से भूराजनीतिक तनाव भी बना हुआ है। इससे संबंधित घटनाक्रम की समीक्षा के साथ-साथ आप इस अंक में पढ़ेंगे जाने-माने ऊर्जा विशेषज्ञ नरेंद्र तनेजा से एक खास बातचीत। शेयर बाजार की दशा-दिशा को बताने वाले आलेखों में आप जानेंगे कि मॉर्गन स्टैनले ने सेंसेक्स के लिए क्या नया लक्ष्य सामने रखा है और सीएलएसए ने भारत को लेकर अपना नजरिया किस तरह बदला है। 

नावी म्यूचुअल फंड के सीईओ आदित्य मुल्कि और पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड के ईवीपी एवं फंड मैनेजर राज मेहता से विस्तृत बातचीत भी इस अंक में है। जहाँ आदित्य मुल्कि बता रहे हैं कि पैसिव फंडों पर ध्यान देने की उनकी रणनीति का असर क्या रहा है और आगे वे किस तरह से विस्तार करेंगे, वहीं राज मेहता ने बताया है कि मार्च महीने में आयी गिरावट का उनके फंड घराने ने किस तरह से लाभ उठाया है। साथ में म्यूचुअल फंड, अर्थव्यवस्था और रियल एस्टेट से जुड़े अन्य कई रोचक एवं जानकारियों से भरे लेख भी मिलेंगे।

निवेश मंथन पत्रिका के इस अंक को निःशुल्क डाउनलोड करने के लिए नीचे दिये हुए लिंक पर क्लिक करें -

Nivesh Manthan Emagazine March 2026

डाउनलोड करें :

nivesh-manthan March 2026

(कॉपीराइट : निवेश मंथन)

निवेश मंथन वेबिनार
7 Empire

बाजार के जानकारों से पूछें अपने सवाल

अर्थव्यवस्था

  • भारत की विकास दर (जीडीपी वृद्धि दर) : भविष्य के अनुमान
  • भारत की विकास दर (जीडीपी वृद्धि दर) बीती तिमाहियों में
  • भारत की विकास दर (जीडीपी वृद्धि दर) बीते वर्षों में

Download Magzine

    Overview
  • 2023
  • 2016
    • July 2016
    • February 2016
  • 2014
    • January

© 2026 Nivesh Manthan

  • About Us
  • Blog
  • Contact Us
Go Top