अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।
इस घटनाक्रम ने सारी चीजों को फिर से उलट-पुलट दिया है और अनिश्चितता का नया दौर शुरू कर दिया है। भारत पर इसके असर की पड़ताल कर रही है निवेश मंथन के जनवरी 2026 अंक की आमुख कथा। दोस्ती का वास्ता लगातार देते रहने और साथ ही दबाव की कूटनीति चलाने वाले अमेरिका के साथ भारत के संबंधों में उठापटक का जायजा भी लिया गया है। साथ ही, आप इसमें पढ़ेंगे वरिष्ठ पत्रकार शिव कांत, रत्न-आभूषण निर्यातकों के संगठन जीजेईपीसी के चेयरमैन किरीट भंसाली और अधिवक्ता एवं कृषि व्यापार विशेषज्ञ विजय सरदाना की राय।
पर क्या अमेरिकी टैरिफ की गुत्थी सुलझ जाने से महीनों से अटका पड़े शेयर बाजार को नयी चाल मिल जायेगी? बाजार के जाने-माने चेहरे शंकर शर्मा के दिलचस्प साक्षात्कार में उनकी राय आपको चौंका देगी। वहीं, आईटी क्षेत्र पर एआई के असर को लेकर मची जोरदार बहस के बीच नैसकॉम के पूर्व चेयरमैन और आईएएन ग्रुप के सह-संस्थापक सौरभ श्रीवास्तव से हुई बातचीत भी आपको इस क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि देगी।
साथ में, बजट 2026 की विस्तृत समीक्षा भी इस अंक में है। म्यूचुअल फंड, सर्राफा बाजार, अर्थव्यवस्था और रियल एस्टेट से जुड़े अन्य कई रोचक एवं जानकारियों से भरे लेख भी मिलेंगे।
निवेश मंथन पत्रिका के इस अंक को निःशुल्क डाउनलोड करने के लिए नीचे दिये हुए लिंक पर क्लिक करें -
Nivesh Manthan Emagazine Jan 2026
(कॉपीराइट : निवेश मंथन)

