हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए।
पर सबको डर लग रहा है भूराजनीति (जियोपॉलिटिक्स) से, ट्रंप टैरिफ से। ऐसे में वर्ष 2026 में बाजार की चाल कैसी रहने वाली है? इस बारे में बाजार के दिग्गज जानकारों के बीच निवेश मंथन और सहयोगी समाचार पोर्टल शेयर मंथन (ShareManthan.in) के ताजा छमाही सर्वेक्षण के परिणामों को प्रस्तुत कर रही है निवेश मंथन के दिसंबर 2025 अंक की आमुख कथा। इस सर्वेक्षण में शेयर बाजार के लगभग 50 जाने-माने चेहरों ने हिस्सा लिया है, जिनकी सम्मिलित राय बाजार के पूरे मिजाज को सामने रखती है।
साथ ही इस अंक में आप जान सकते हैं सेंसेक्स की चार दशकों की कहानी को। इसने अभी हाल में ही अपने 40 साल पूरे किये हैं। बजट 2026 में वित्त मंत्री किन चुने हुए 4 क्षेत्रों पर ध्यान देकर अर्थव्यवस्था की गति बढ़ाने का इंतजाम कर सकती हैं, इसका भी विस्तृत विश्लेषण इस अंक में है।
सोने-चाँदी की हाल की तूफानी चाल और आगे इस साल की संभावनाओं पर एसएमसी सिक्योरिटीज की वंदना भारती से बातचीत की गयी है। बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड और पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड के हाल में ही आये फंडों की निवेश रणनीति समझने के लिए इस अंक में प्रस्तुत है उनके फंड मैनेजरों से बातचीत। इसके अलावा, बाजार और निवेश संबंधी तमाम विषयों पर अन्य लेख भी आपके लिए काफी उपयोगी होंगे।
निवेश मंथन पत्रिका के इस अंक को निःशुल्क डाउनलोड करने के लिए नीचे दिये हुए लिंक पर क्लिक करें -
Nivesh Manthan Emagazine Dec 2025
(कॉपीराइट : निवेश मंथन)

