भारत के म्यूचुअल फंड उद्योग ने बीते 5 वर्षों में अद्भुत वृद्धि दिखायी है। इसके साथ ही, इस तेजी से फैलते उद्योग का हिस्सा बनने के लिए एक दर्जन से ज्यादा नये म्यूचुअल फंड घराने मैदान में कूद चुके हैं।
इन नये खिलाड़ियों की पृष्ठभूमि क्या है, वे किस रणनीति पर चल रहे हैं और उनकी अब तक की यात्रा कैसी रही है, इसका लेखा-जोखा प्रस्तुत कर रही है निवेश मंथन के नवंबर 2025 अंक की आमुख कथा। इन नये फंड घरानों की अंतर्दृष्टि समझने के लिए हमने खास बातचीत की है हीलियस म्यूचुअल फंड के समीर अरोड़ा, व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड के आशीष पी. सोमैया, ट्रस्ट म्यूचुअल फंड के संदीप बागला और माई वेल्थ ग्रोथ के संस्थापक हर्षद चेतनवाला से।
साथ ही इस अंक में 2026 के लिए बाजार संभावनाओं पर एसबीआई म्यूचुअल फंड के डी.पी. सिंह के विचार रखे गये हैं। हाल में ही निवेशकों की सबसे अधिक रुचि जगाने वाला आईपीओ लेकर आयी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी की आगे की रणनीतियों पर इसके प्रिंसिपल – इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी चिंतन हरिया से एक खास बातचीत भी है।
इस अंक में आप म्यूचुअल फंड उद्योग और स्टॉक ब्रोकरों के लिए सेबी के नये नियमों के बारे में तो जानेंगे ही, मोतीलाल ओसवाल के 30वें वार्षिक संपत्ति सृजन अध्ययन में सामने आये शीर्ष 100 कंपनियों के 148 लाख करोड़ रुपये के संपत्ति सृजन का विश्लेषण भी पढ़ने को मिलेगा।
सोने-चाँदी की तूफानी चाल पर कमोडिटी बाजार विशेषज्ञ अनुज गुप्ता से महत्वपूर्ण बातचीत के साथ-साथ एनपीएस एवं बीमा क्षेत्रों में हुए बड़े सुधारों, ट्रेडरों को करोड़पति बनाने के दावे करने वाले अवधूत साठे पर सेबी की कार्रवाई, भारत की तिमाही जीडीपी में शानदार वृद्धि और रुपये में डॉलर के मुकाबले भारी कमजोरी जैसे तमाम विषयों पर अन्य लेख भी आपके लिए काफी उपयोगी होंगे।
निवेश मंथन पत्रिका के इस अंक को निःशुल्क डाउनलोड करने के लिए नीचे दिये हुए लिंक पर क्लिक करें -
Nivesh Manthan Emagazine Nov 2025
(कॉपीराइट : निवेश मंथन)

