एआई बबल (AI Bubble) – यानी कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या एआई) पर केंद्रित शेयरों में बुलबुला – इस मुद्दे पर सारी दुनिया में बहस चल रही है और भारत में एआई की ज्यादा कहानियाँ नहीं होने के बाद भी भारत का इस मुद्दे से बहुत लेना-देना है।
भारतीय बाजार में साल भर से ज्यादा समय से विदेशी निवेशकों की ओर से भारी बिकवाली के पीछे इसे एक बड़ा कारण माना जा रहा है। एआई के चलते उभरती स्थितियों और भारतीय शेयर बाजार पर इसके असर की समीक्षा कर रही है निवेश मंथन के अक्टूबर 2025 अंक की आमुख कथा।
साथ ही इस अंक में ग्रांट थॉर्नटन के सीबीओ सत्या झा, कोटक सिक्योरिटीज के सुमित पोखरना, बाजार विश्लेषक राहुल अरोड़ा, म्यूचुअल फंड निवेश और वित्तीय योजना के विशेषज्ञ विजय मंत्री, और कमोडिटी बाजार विशेषज्ञ अनुज गुप्ता से महत्वपूर्ण बातचीत भी है। निवेश के कई खास पहलुओं को छूते हुए अन्य लेख भी आपके लिए काफी उपयोगी होंगे।
निवेश मंथन पत्रिका के इस अंक को निःशुल्क डाउनलोड करने के लिए नीचे दिये हुए लिंक पर क्लिक करें -
Nivesh Manthan Emagazine Oct 2025
(कॉपीराइट : निवेश मंथन)

